भयानक कहानी एक लड़की की, जिसके शरीर में घुस गई थी 6 बुरी आत्माये...

भयानक कहानी एक लड़की की, जिसके शरीर में घुस गई थी 6 बुरी आत्माये...


भुत प्रेतों पर अब भी पढ़े लिखे लोग विश्वास नहीं करते है, हालाँकि जब जब भी भूतो का वजूद प्रकट होता है तो ये लोग निरुत्तर हो जाते है! भुत प्रेत असल में है क्या? जिन मनुष्यो ने अपना शरीर खो दिया है और जो अभी स्वर्ग या नरक नहीं पहुंचे है वो ही भुत (पास्ट) या प्रेत होते है!

आपने भुत प्रेतों द्वारा मनुष्यो को दी गई बढ़ाओ के बारे में सुना होगा लेकिन क्या कभी आपने एक ही शरीर में कई भूतो के द्वारा कब्ज़ा करने की बात भी सुनी है? हॉलीवुड में एक फिल्म आई थी नाम था "अनाबेल" जिसे देख कर अच्छे अच्छा की खटिया खड़ी हो गया थी, बहुत कम लोग जानते है की वो एक रियल स्टोरी पर बनी थी! 

लेकिन उसकी असली कहानी जिस लड़की पर आधारित थी उसके साथ क्या हुआ था ये आप सोच भी नहीं सकते है...


image sources: movieonline.com 

ये कहानी थी एक रोमन कैथोलिक परिवार में जन्मी लड़की की जिसका जन्म 1952 में हुआ था और परिवार कट्टरधार्मिक था, 1976 में उस लड़की की विषम परिस्थितियों में मौत हो गई थी! लड़की की एक बड़ी बहिन भी थी जिसकी भी महज आठ वर्ष की आयु में बिना किसी कारण के मौत हो गई थी!

इस लड़की का नाम था एमीलि रोज उसे पढाई बहुत अच्छी लगती थी और वो मेघावी भी थी लेकिन घरवाले उसे धार्मिक कट्टरता को ही अपनाने पर जोर देते थे! सोलह साल की उम्र में वो स्कूल में एक बार बेहोश होकर गिरी थी उसके बाद लगातार कुछ आरसे में वो कुल 6 बार बेहोश होकर गिरी थी, जब भी वो गिरती उसे भारीपन महसूस होता था!


image sources: pinterest.com

एमिली को तब रंग भी दिखाई देने लगे उसे चीखे सुनाई देने लगी थी, उसे मिर्गी जैसे कई रोगो ने घेर लिया था! जब उसकी हालत बेहद ख़राब हो गई तब उसे बुरी आत्माओ का इलाज करने वाले व्यक्ति के पास ले जाया गया, उन्हे उसके 67 बात एक एक घंटे के सेशन में इलाज हुआ!

भूतो को भगवान वाले एक्सपर्ट का दावा था की उसके शरीर पर एक नहीं बल्कि 6 बुरी आत्माओ का कब्जा है, अंत में एमिली की बेहद दुर्गति हुई! उसकी आंखे काली पड़ गई थी उसके दांत तड़क चुके थे उसकी हालत देखने नहीं बनती थी बिना खाये पिए वो बेहद कमजोर हो गई थी!

अन्तः TB रोग के चलते उसकी 1976 में मौत हो गई थी, आज भी उसके घरवाले उसे याद कर के सिहर उठते है...

इस लड़की पर सच में आया था भूत, हाॅलीवुड में बन चुकी है फिल्म / इस लड़की पर सच में आया था भूत, हाॅलीवुड में बन चुकी है फिल्म

जर्मनी की रहने वाली 16 साल की ‘एनालिएस मिशेल’ के साथ हुई वास्तविक घटनाओं पर आधारित थी हॉलीवुड की हॉरर फिल्म

इंटरनेशनल डेस्क. 2005 में हाॅलीवुड की एक हॉरर फिल्म ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। इस फिल्म का नाम था ‘द एक्सोर्सिज्म ऑफ एमिली रोज’। लेकिन उस दौरान शायद फिल्म देखने वालों को ये अंदाजा भी नहीं हुआ होगा की जो कहानी उनको सिनेमा हॉल और टीवी में डरा रही है वो असल में कितनी डरावनी हो सकती है। ये फिल्म जर्मनी की एक लड़की असल जिंदगी पर बनी थी। इस लड़की को लेकर कई पादरियों ने दावा किया था कि उसके शरीर पर शैतानी आत्माओं का कब्जा है। ऐसे दावों और आत्माएं भगाने के चक्कर में लड़की की जान तक चली गई थी। 16 साल की उम्र से शुरू हुईं अजीब घटनाएं....
- फिल्म को इंस्पायर करने वाली लड़की का असली नाम एनालिएस मिशेल था। जर्मनी की रहने वाली एनालिएस एक कैथोलिक क्रिश्चियन थीं।
- मिशेल के साथ 16 साल की उम्र से ही अजीब घटनाएं होना शुरू हो गई थीं। उसके दोस्तों के मुताबिक, एक-बार वो क्लास में बेहोश हो रही थीं।
- उसके दोस्तों ने बताया कि उसी रात मिशेल अचानक अपने बिस्तर से उठी और उसने शरीर में भारीपन महसूस होने की भी शिकायत की।
- इस घटना के एक साल बाद फिर से मिशेल को ऐसी ही परेशानियां होने लगीं और उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, पर डॉक्टर भी परेशानी का पता नहीं लगा पाए।
- इसके कुछ ही दिनों बाद मिशेल को टीबी हो गया, जिसके इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां उसकी हालत और खराब होनी शुरू हो गई।
- मिशेल पर कई टेस्ट्स हुए, जिसमें उसके इपिलेप्सी से पीड़ित होने की बात सामने आई। इन परेशानियों बावजूद मिशेल ने अपने स्कूल की पढ़ाई पूरी की और कॉलेज में दाखिला भी लिया।
लड़की के अंदर थीं शैतानी आत्माएं होने का दावा
-- वक्त बीतने के साथ ही मिशेल की हालत और बुरी हो गई। उसे पूजा के वक्त डरावनी चीजें दिखनी शुरू हो गईं और डर महसूस होने लगा।
- मिशेल ने इसके बाद डॉक्टरों से इलाज कराना जारी रखा। साथ ही वो पादरी से भी अपनी सेहत को लेकर बात करने लगीं।
- मिशेल ने बिगड़ते हालात के बीच कीड़े-मकौड़े और कोयला खाना शुरू कर दिया था। इसके अलावा वो क्रॉस और पवित्र चीजों से दूर रहने लगी थीं।
- मिशेल के संपर्क में रहने वाले प्रीस्ट्स ने उसके शरीर में शैतानी आत्मा होने का दावा किया और उसकी फैमिली को एक्सोर्सिज्म (भूत उतारने की प्रक्रिया) के लिए तैयार किया।
- सीक्रेट एक्सोर्सिज्म के लिए चर्च की ओर से अपने दो प्रीस्ट्स भेजे गए और 67 दिनों तक मिशेल से शैतान भगाने की कोशिश जारी रखी।
भूत के शक में ले ली लड़की जान
- भूत भगाने की इस प्रक्रिया के दौरान मिशेल के शरीर में 6 अलग-अलग शैतानों का कब्जा होने की बात पाई गई।
- इस प्रक्रिया के दौरान मिशेल को चेन से बांधकर रखा जाता था। इतना ही नहीं, उसका खाना-पीना तक बंद कर दिया गया था।
- इन सब वजहों के चलते उसकी तबियत लगातार बिगड़ती ही जा रही थी और 1976 में आखिरकार मिशेल की मौत हो गई।
- ऑटोप्सी रिपोर्ट में सामने आया कि मिशेल के दांत टूट चुके थे और पूरे शरीर में चोटों के निशान थे।
- प्रीस्ट्स के मुताबिक, मौत से पहले उन्होंने मिशेल के हाथ और पैर में बिल्कुल वैसे ही निशान देखे थे जैसे क्रॉस में लटकाने के दौरान जीसस के हाथों में उभरे थे।
- प्रीस्ट्स के मुताबिक, ये मिशेल की आत्मा मुक्त हो जाने की निशानी थी। जबकि कोर्ट ने इसे हत्या का मामला करार दिया।
- कोर्ट ने 1978 में मिशेल के पैरेंट्स और दोनों प्रीस्ट्स को हत्या के जुर्म में जेल की सजा भी सुनाई थी।

Comments

Popular posts from this blog

अंतरिक्ष के बारे में रोचक तथ्य

लड़कियों से जुड़े रोचक तथ्य